मैनपुरी, फरवरी 21 -- क्षेत्र के डा. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय के स्वयंसेवियों द्वारा ग्राम हरचंदपुर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ शनिवार को महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एसपी सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डा. जय प्रकाश यादव ने सात दिवसीय विशेष शिविर की रूपरेखा की जानकारी दी। प्राचार्य ने कहा कि विशेष शिविर समाज सेवा करने व व्यक्तित्व निर्माण करने का अवसर प्रदान करता है। नेतृत्व करने की क्षमता का विकास यही से शुरू होता है। विशिष्ट अतिथि मोहिनी गुप्ता ने कहा कि यह शिविर स्वयंसेवकों द्वारा समाज में विभिन्न विषयों के बारे में जागरूकता फैलाने का जरिया है। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डा. जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में स्वयंसेवियों द्वारा हरचंदपुर में साफ सफाई का कार्य किया गया। स्वच्छता जागरूकता रैली का भी आयोजन कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.