औरैया, मार्च 17 -- औरैया, संवाददाता। तिलक महाविद्यालय में मंगलवार को त्रि-दिवसीय 'प्रवेश जांच शिविर' का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. (डॉ.) रवि कुमार ने ध्वज शिष्टाचार के साथ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा-भाव और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाते हैं। रोवर्स प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि इस तरह के शिविरों से विद्यार्थियों में टीमवर्क, सेवा और नेतृत्व की भावना मजबूत होती है। रेंजर्स प्रभारी डॉ. अनीता परिहार ने बताया कि शिविर के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अनुशासन, सहयोग और सामाजिक सेवा के प्रति प्रेरित किया जाता है।इस अवसर पर प्रो. सियाराम ने विद्यार्थियों से समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। प्रो. प्रेम प्रकाश राजपूत ने कहा ...