उन्नाव, मार्च 1 -- उन्नाव। पुलिस परिवार के स्वास्थ्य और कल्याण को समर्पित वामा सारथी के तत्वावधान में रविवार को एक सराहनीय पहल देखने को मिली। उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से जिले में वामा वेलनेस होम्योपैथिक कैंप लगाया गया। शिविर आयोजन वामा सारथी की अध्यक्षा नीतू सिंह एवं एसएसपी जयप्रकाश सिंह के निर्देशन में शिविर में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवार की महिलाओं और बच्चों को नि:शुल्क जांच व उपचार की सुविधा प्रदान की गई। होम्योपैथिक चिकित्सकों ने मौसम परिवर्तन से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए उपयोगी परामर्श दिया तथा जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया। शिविर में बड़ी संख्या में पुलिस परिवारों की भागीदारी रही, जिससे आयोजन को व्यापक सराहना मिली। कार्यक्रम दौरान प्रतिसार निरीक्षक सचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.