जहानाबाद, फरवरी 24 -- करपी, निज संवाददाता। अरवल विकास मंच के अध्यक्ष सह रेल आंदोलन के सूत्रधार मनोज सिंह यादव ने अंचल अधिकारी आलोक कुमार को ज्ञापन देकर पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। इन्होंने बताया कि किसानों का खाता, प्लॉट, खेसरा परिमार्जन हेतु पंचायत स्तर पर शिविर लगाया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने अंचल अधिकारी से मुलाकात कर उनके कार्यालय कक्ष में इस आशय का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि दस्तावेजों में गड़बड़ी के कारण किसानों को कई योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, उन्हें बार-बार अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। इसलिए फार्मर रजिस्ट्री के साथ अन्य समस्याओं का समाधान करने की दिशा में प्रभावी पहल करने की जरूरत है। इसके लिए खाता खेसरा में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने के लिए पंचायत स्तर...