मधेपुरा, जून 11 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। गुरुवार को प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में कैंप आयोजित कर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन संग्रह किया गया। इस दौरान सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए 4 और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए कम से कम 3 आवेदन जमा लिया गया। मौके पर प्रभारी सीडीपीओ दुर्गेश कुमार ने कहा कि योजना का लाभ अधिक से अधिक लाभुकों को मिले, इसके लिए सभी सेविकाओं को प्रयत्नशील रहना चाहिए। आवेदन के सभी जरूरी कागजात संलग्न करना आवश्यक है। शिविर में निर्धारित संख्या से कम आवेदन प्राप्त होने पर कई सेविकाओं को सख्त हिदायत दी गई। एलएस ब्यूटी कुमारी, सोनी कुमारी, साधना कुमारी, पुष्पा कुमारी, प्रखंड समन्वयक वंदना कुमारी, प्रधान सहायक धर्मेंद्र कुमार, डाटा ...