घाटशिला, मई 11 -- शिविर लगा कर दी कानूनी जानकारी पोटका। डालसा के निर्देश पर रविवार को न्याय रथ पोटका, हेंसलबील व सानग्राम पहुंचा। इस दौरान ग्रामीणों के बीच विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान चला कर कानूनी जागरूकता फैलाया। मौके पर शिविर लगा कर कानूनी जानकारी दी। डोर टू डोर लोगों से मिल कर डालसा के कार्य और उद्देश्य से अवगत कराते हुए बुकलेट और पंपलेट बांटे गए। लोगों को बाल विवाह, बाल मजदूरी, डायन प्रथा, मानव तस्करी, घरेलू हिंसा, साइबर ठगी, वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगों जनों के अधिकार आदि के बारे में जागरूक किया गया। अभियान में जमशेदपुर के पीएलवी नागेंद्र कुमार, दिलीप जयसवाल, मनोज कुमार एवं पोटका से चयन कुमार मंडल, डोबो चकिया, मकरो कर्मकार आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- गांव-गांव पहुंच रही विधिक जागरुकता की अलख यह भी पढ़ें- साप्ताहिक बाजार में व...