चाईबासा, जून 25 -- चाईबासा, संवाददाता। सदर अस्पताल स्थित नेत्र रोग विभाग में विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के लिए विशेष नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ पश्चिमी सिंहभूम के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मौहम्मद शाकिर, उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू, सिविल सर्जन डॉ.जुझार माझी, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर की अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो ने किया संयुक्त रूप से किया। शिविर में सदर, तांतनगर, टोंटो एवं खूंटपानी प्रखंड क्षेत्र के 11 विद्यालयों के कुल 47 बच्चों ने अपने अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ भाग लिया। शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों के नेत्र जांच की गई। जांच उपरांत 14 बच्चों को चश्मा उपलब्ध कराए जाने का अनुशंसा किया गया, जबकि 6 बच्चों को दिव्यांगता ...