भभुआ, जनवरी 6 -- प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने विभिन्न स्तर के लिए भेजा आदेश पत्र शिविर के बाद आठ जनवरी तक प्रगति प्रतिवेदन मांगा गया है (युवा पेज) रामपुर, एक संवाददाता। प्रभारी बीईओ ने प्रखंड संसाधन केन्द्र, संकुल समन्यवक, प्रखंड स्तरीय नोडल शिक्षक को पत्र भेज विभागीय कार्य को पूरा करने के लिए संकुल स्तर पर शिविर लगाने का आदेश दिया है। इसकी जानकारी लेखापाल हिमांशु शेखर पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि विभागीय कार्य की प्रगति की समीक्षा ऑफलाइन व ऑनलाइन की गई, जिसमें गति संतोषजनक नहीं मिली। उन्होंने बताया कि विभागीय कार्य में गति लाने तथा शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के लिए संकुल स्तर पर दिनांक 6-7 जनवरी को कैम्प आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें दोनो मोड में विभागीय कार्य करने को कहा गया है। इसके अलावा परीक्षा पे चर्चा के लिए पंजीयन कार्य, ...