बिहारशरीफ, दिसम्बर 12 -- शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच चेवाड़ा, निज संवाददाता । करण्डे मध्य विद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए कैंप लगाया गया। जरूरतमंद लोगों का नि:शुल्क इलाज के साथ ही दवाइयां भी दी गयीं। डा शुभ ने बताया कि गलत खान-पान के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसलिए जरूरी है कि खान-पान के प्रति सचेत रहें। मौके पर रानी कुमारी, अरविन्द्र कुमार, रुका कुमारी,भूपेन्द्र उपाध्याय आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...