शिविर लगाकर राजस्व मामले निपटाएं लेखपाल
उन्नाव, जून 23 -- पुरवा। प्रभारी तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी ने मंगलवार को राजस्व कर्मियों की समीक्षा बैठक में राजस्व कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में तैनात लेखपालों की उपस्थिति व भ्रमण की निगरानी गूगल टाइमलाइन के माध्यम से की जाएगी। बिना अनुमति अनुपस्थित पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की होगी। निर्देश दिए कि अंश निर्धारण और नाम संशोधन संबंधी मामलों के निस्तारण के लिए लेखपाल अपने-अपने क्षेत्रों में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करें। साथ ही ऑनलाइन खसरा, फार्मर रजिस्ट्री, मत्स्य आवंटन, कुम्हारी कला तथा आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण करने को कहा। इस दौरान नायब तहसीलदार कृष्णानंद बाजपेई, बृजेश सिंह, हरिनाम सिंह, शिवपाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.