बस्ती, जून 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। योग दिवस 21 जून को सफल बनाने के लिए मंगलवार को उद्यान पार्क में योग शिविर आयोजित किया गया। योग शिविर में डॉ. नवीन सिंह ने उपस्थित लोगों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी ओमप्रकाश आर्य, इंडियन योग एसोसिएशन के पूवी जोन अध्यक्ष डॉ. नवीन सिंह, सचिव आशीष टंडन एवं सह सचिव डॉ. रमेश चंद्रा के नेतृत्व में विभिन्न योग शिविरों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इस मौके पर जानकारी देते हुए सौरभ तुलस्यान ने बताया कि 21 जून को विश्व योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित रहेगी। यह भी पढ़ें- 25 दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन योग शिविर में योगाचार्य ने साधकों को योग प्रो...