बिहारशरीफ, जनवरी 5 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड की सभी पंचायतों में शिविर लगाकर किसानों का डिजिटल प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। बीएओ रौनक कुमार ने बताया कि इसके लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों का निबंधन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए किसान को एक विशिष्ट फार्मर आईडी जारी किया जाएगा। यह उनके लिए डिजीटल प्रमाण पत्र के रूप में काम करेगा। किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि शिविर लगाया जाएगा। पहले चरण में छह से नौ जनवरी को कृषि कार्यालय में ई-केवाईसी कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...