चित्रकूट, मार्च 3 -- चित्रकूट, संवाददाता। पुलिस लाइन परिसर में वामा सारथी कल्याणकारी कार्य के तहत नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिसकर्मियों और उनके परिवारीजनों का चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। उनको मौजूदा समय पर मौसम में बदलाव के चलते बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। सीओ लाइन अरविंद वर्मा की उपस्थिति में शिविर आयोजित हुआ। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा मुकेश कुमार पांडेय ने टीम के साथ पहुंचकर शिविर में पहुंचे पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों को सुलभ एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था। चिकित्सक ने महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ ही उनके परिवारीजनों की सेहत की जांच कर जरुरी परामर्श दिए। कुछ लोगों को जरुरत के हिसाब से औषधियां उप...