सिमडेगा, दिसम्बर 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। चैम्बर आफ कामर्स के पहल पर मंगलवार को आंनद भवन में नप के द्वारा शिविर लगाया गया। शिविर में शहर के दुकानदारों को ट्रेड लाईसेंस, होल्डिंग टैक्स आदि के लिए पंजीकृत किया गया। इसके अलावे लाईसेंस को नवीकरण करने का भी कार्य किया गया। शहर के कई दुकानदारों ने शिविर का लाभ उठाते हुए ट्रेड लाइ्सेंस सहित अन्य कार्य कराएं। मौके पर नप के प्रशासक अरविंद तिर्की ने कहा कि चैम्बर ऑफ कॉमर्स के आग्रह पर शिविर लगाकर दुकानदारो का ट्रेड लाईसेंस एवं होल्डिंग टैक्स बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के सभी दुकानदार 15 दिसम्बर तक अनिवार्य रुप से अपना निबंधन ट्रेड लाईसेंस एंव होल्डिंग टैक्स में करवा ले। इसके बाद सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। अभियान के क्रम में दस्तावेज नहीं दिखाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई क...