शिविर लगाकर दिव्यांगों का चयन किया
गाज़ियाबाद, जुलाई 15 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। दिव्यांग विभाग जिले में शिविर लाकर दिव्यांगों को सहायक उपकरण देने के लिए शिविर लगाकर उनका चिन्हांकन कर रहा है। बुधवार को विभाग ने मुरादनगर में शिविर लगाकर दिव्यांगों का चिन्हांकन किया। जिला दिव्यांगजन अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि दिव्यांगों को उनकी योजनाओं का लाभ घर बैठे ही मिल सके, इसके लिए पहल की जा रही है। विभाग के कर्मचारी ब्लॉक में जाकर दिव्यांगों का चयन कर रहे हैं। इसके लिए बुधवार को मुरादनगर में शिविर का आयोजन किया गया, इस दौरान 107 दिव्यांगों का सहायक उपकरण के लिए आवेदन कराए गए। अधिकारी ने बताया कि यह शिविर 15 जुलाई से 17 जुलाई तक लगाए जा रहे है। 16 जुलाई और 17 जुलाई को विकास भवन में शिविर लगाकर दिव्यांगों का चिन्हांकन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.