गाजीपुर, मई 15 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सैदपुर की ओर से जौहरगंज स्थित एक हॉस्पिटल में एचआईवी एवं टीबी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए उनके लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान एलटी भुवाल प्रजापति ने बताया कि लगातार खांसी आना, वजन कम होना, कमजोरी महसूस होना, बुखार बने रहना और भूख कम लगना टीबी के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। वहीं एचआईवी संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षित व्यवहार, नियमित जांच और जागरूकता बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को यह भी बताया कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए, ताकि बीमारी का समय पर इलाज शुरू हो सके। यह भ...