मधुबनी, जनवरी 28 -- लदनियां,निज संवाददाता। प्रखंड के महथा गांव स्थित उत्कृष्ट मध्य विद्यालय व मध्य विद्यालय लक्ष्मीनियां में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार अमन की उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में 9 से 14 वर्ष की छात्राओं को सर्वाइकल वैक्सीन लगाया गया। शिविर में पहुंची एएनएम कंचन कुमारी व डॉ. प्रेमलता सिंहा के द्वारा चयनित छात्राओं को वैक्सीन लगाया गया। यह वैक्सीन उन छात्रा को लगाया गया, जिसे 6 महीना पहले भी वैक्सीन लगा था। मौके पर महथा विद्यालय के एचएम प्रेमनाथ गोसाई व लक्ष्मीनियां विद्यालय के एचएम बद्रीनारायण सिंह समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे। डॉ. कुमार अमन ने बताया कि मध्य विद्यालय महथा में 95 व लक्ष्मीनियां विद्यालय में 21 छात्राओं को वैक्सीन लगाया गया।

ह...