मथुरा, मार्च 28 -- स्व. जगदीश कुमार मित्तल एवं सुमन मित्तल की पुण्य स्मृति में सेठ कन्हैयालाल धार्मिक ट्रस्ट के सौजन्य से कल्याणं करोति नेत्र संस्थान द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन समारोह कल्याणं करोति नेत्र संस्थान परिसर, गोवर्धन रोड पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान श्री गणेश के समक्ष धनेष मित्तल एवं परिवारिजनों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। श्रुति मित्तल ने अपने दादा-दादी का स्मरण करते हुए कहा कि कि आगे भी असहाय एवं जरूरतमंद नेत्र रोगियों की सेवा के लिए कल्याणं करोति नेत्र संस्थान के साथ मिलकर कार्य करते रहेंगे। शैलेन्द्र चतुर्वेदी, निदेशक ऑपरेशन, कल्याणं करोति नेत्र संस्थान ने बताया कि संस्थान द्वारा नेत्र रोगियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नेत्र उपचार सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। कल्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.