चाईबासा, मई 29 -- चाईबासा। कोल्हान क्षेत्र के गांवों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इनमें आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों द्वारा 96  मरीजों की जांच की गई और दवा दी गई। ये शिविर हाटगम्हरिया प्रखंड के मुरुमसाई, जगन्नाथपुर प्रखंड के बड़ानंदा,कराईकेला प्रखंड के बंदगाव एवं तांतनगर प्रखंड के केसिया गांव में लगाया गया। शिविर में डॉ. यशवंती, डॉ. अनिरुद्ध, डॉ. निशा एवं डॉ. अनीश द्वारा मरीजों की जांच की गई एवं आयुष दवा दी गईं। इस दौरान सही खान-पान और नशा मुक्त रहने के लिए प्रेरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...