आदित्यपुर, अप्रैल 6 -- गम्हरिया। कांड्रा में आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से 35वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 90 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ। इस अवसर पर 200 पौधे का वितरण किया गया। शिविर में युवकों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ आनन्द मार्ग के संस्थापक आनन्द मूर्ति की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी दीपक कुमार, जमशेदपुर ब्लड बैंक के डॉ. निर्जला झा, त्रिलोचन, चन्दन, अंजन, रोशनी, गोपाल बर्मन, राहुल रजक, सूर्य प्रकाश, विकास रजक, इन्द्र साव, पीयूष आनन्द उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...