बेगुसराय, जनवरी 9 -- गढ़पुरा। पीएचसी में शुक्रवार को दिव्यांगता जांच शिविर में 98 दिव्यांगों की जांच की गई। इनमें आंख के 22, मेंटल के 6, कान के आठ तथा शेष हाथ-पैर के दिव्यांग थे। पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डा. नेहाल फारूक और डा. राम प्रीत ने कहा कि इस शिविर में गांव-गांव से दिव्यांगों को लाने का मुख्य रूप से काम आशा कार्यकर्ता का है। इसमें जांच कराने वाले को सरकार की ओर से मिलने वाले सभी लाभ मिलेंगे। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार, बीसीएम सुमन कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.