धनबाद, जनवरी 23 -- झरिया, प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा की ओर से अपूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल की स्मृति में गुरुवार को झरिया श्री अग्रसेन भवन में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि लाइफ लाइन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. ओ.पी. अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, महिला समिति झरिया की अध्यक्ष मीनू गोयल, अभिजीत राज, शाखाध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, पूर्व अध्यक्ष गणेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, दिनेश शर्मा, मयंक केजरीवाल ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में एसजेएएस ब्लड सेंटर के टेक्नीशियनों ने कुल 61 यूनिट रक्त संग्रह किया। एसजेएएस हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने कुल 56 लोगों की नेत्र जांच समेत 88 लोगों स्वास्थ्य जांच की। प्रथम बार रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को विशेष सम्मान दिया गया। मौके पर कोषा...