किशनगंज, मार्च 12 -- पोठिया। निज संवाददाता पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, किशनगंज द्वारा रायपुर, पोठिया में शुक्रवार को पशु कल्याण-सह-बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर की आयोजिका डॉ. नीलम कुशवाहा, सह-प्राध्यापक ने बताया कि शिविर का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गयाक इस अवसर पर वैज्ञानिकों ने पशुओं में होने वाले बांझपन की समस्या एवं उसके समाधान के बारे में विस्तार से चर्चा की। डॉ. नीलम ने बताया कि पशुओं में मुख्य रूप से खनिज मिश्रण की कमी एवं कृत्रिम गर्भाधान के उचित समय की जानकारी नहीं होने के कारण पशु गर्भधारण नहीं कर पाते हैं इसके कारण पशुपालकों को आर्थिक नुकसान होता है। शिविर में विशेषज्ञों ने पशुओं में बांझपन की समस्या का समाधान, पशुओं में गर्मी के लक्षणों की पहचान, गर्भ...