चम्पावत, मई 12 -- जगदीश राय, लोहाघाट। छुलापैं के बैतरानी तोक में स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा शिविर लगाया। जिसमें करीब 80 मरीजों का निशुल्क उपचार कर दवा बांटी। या गया तथा जरूरी दवाइयां भी वितरित की गईं।डॉ. मंजीत सिंह और डॉ. ज्योति ने बुखार, खांसी, शुगर, उच्च रक्तचाप, निमोनिया, टाइफाइड आदि बीमारियों की जांच की। शिविर में पीएलबी नवीन पंत, प्रियंका जोशी ने कानूनी जानकारी दी। आयोजन में फार्मासिस्ट रोशन लाल, रश्मि, उषा पंत, कमला पंत, ममता, शेखर चंद्र और भुवन चंद्र ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...