घाटशिला, अप्रैल 13 -- मुसाबनी,संवाददाता। कुड़मी सांस्कृतिक विकास समिति की ओर से 2026 का 18वां रक्तदान शिविर रविवार को बड़ाघाट सुरदा पंचायत भवन में आयोजित किया गया। इस रक्तदान शिविर में हेल्थ प्वाइंट रांची के ब्लैक ब्लड बैंक का सहयोग रहा। रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथियों रंजीत ठाकुर और कंचन कर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित कुड़मी सांस्कृतिक विकास समिति के अध्यक्ष व ब्लड मैन के नाम से विख्यात सपन कुमार महतो ने कहा कि इस पंचायत में यह तीसरा रक्तदान शिविर का आयोजन है। यहां के ग्रामीण रक्तदान को लेकर जागरूक हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति युवाओं को आगे आने की जरूरत है। रक्त की एक बूंद किसी को जीवन दान दे सकता है। रक्तदान शिविर में 71 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजन समिति के अ...