गंगापार, मार्च 6 -- प्रयागराज पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड बारा में नैतिकता सप्ताह के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। शिविर में कंपनी के कर्मचारियों एवं व्यावसायिक सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। इस दौरान कुल 63 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस पहल के माध्यम से कर्मचारियों में सेवा भावना, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। कंपनी प्रबंधन ने रक्तदाताओं के इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं और लोगों को प्रेरित भी करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.