चम्पावत, अगस्त 17 -- लोहाघाट। स्वास्थ्य विभाग ने उप जिला अस्पताल में तीन दिनी शिविर लगाया। शिविर में 623 मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। सीएमओ डॉ.देवेश चौहान ने बताया कि शिविर में एक्स-रे, पैथोलॉजी, मधुमेह और उच्च रक्तचाप की जांच की। शिविर में एमएस डॉ. विराज राठी, गायनी डॉ. मोनिका गिरी, चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र बोहरा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्ञानप्रकाश शर्मा, फिजिशियन डॉ. राकेश जोशी, सर्जन डॉ. हिमांशु पांडेय, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली मल्होत्रा, दंत विशेषज्ञ डॉ. अरुण मिश्रा और डॉ. करन बिष्ट ने सेवा दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...