मिर्जापुर, जनवरी 26 -- मिर्जापुर। जन सेवा कार्य में अग्रणी सर्वम सेवा संस्था,वाराणसी की ओर से रविवार को जिले चुनार नगर के गांधी पार्क परिसर में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में स्त्री रोग, बाल रोग, त्वचा रोग, हड्डी, नेत्र अन्य रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने शिविर में आए लगभग 600 महिला-परुष,बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क परामर्श एवं दवा भी दिया गया। क्षय रोग विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव टीबी रोग के प्रति लोगों को जागरुक किया। शिविर में स्क्रीनिंग के बाद 06 संदिग्ध मरीजों को बलगम जांच के लिए फाल्कन ट्यूब उपलब्ध कराया गया। इस दौरान संस्था की अध्यक्षा मीनाक्षी भट्टाचार्य, उपाध्यक्ष संजय भट्टाचार्य, हिमांशु त्रिपाठी,जिला क्षयरोग विभाग के अखिलेश यादव, इफ्तिखार अहमद, मनभावन,ऋषि कुशवाह...