सिमडेगा, मई 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। राज हॉस्पिटल के द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क मेडिकल कैंप का समापन वुधवार को किया गया। मौके पर अस्पताल के चिकित्सक डॉ भानु प्रताप साहू एवं उनकी टीम ने स्कूल के छह सौ से अधिक बच्चों, अभिभावकों तथा स्थानीय नागरिकों का नि:शुल्क जांच किया। चिकित्सकों ने विद्यार्थियों का सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शारीरिक परीक्षण तथा विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सूक्ष्म निरीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इसके साथ ही जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के उत्तम स्वास्थ्य की चिंता करना भी विद्यालय का महत्वपूर्ण दायित्व है। इसी उद्देश्य को ध्यान में ...