समस्तीपुर, फरवरी 13 -- समस्तीपुर। जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को हज 2026 टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 54 हज यात्रियों को टीका लगाया गया। वहीं सभी को स्वास्थ्य कार्ड जारी किया गया। उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण की मौजूदगी में कर्पूरी सभागार में आयोजित इस शिविर में विशेष व्यवस्था की गई थी। अधिकारियों की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी जायरीनों को यात्रा के लिए अनिवार्य टीके लगाए गए और उन्हें स्वास्थ्य कार्ड जारी किए गए। इस दौरान मौजूद उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण एवं अन्य अधिकारियों ने जायरीनों से मुलाकात की और उन्हें सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने टीकाकरण की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि हज यात्रा को सुगम बनाने के लिए स्वास्थ्य मानकों का पालन करना अनिवार्य है। जिला हज ट्रेनर फैसल आलम ने उपस्थ...