शिविर में 54 मरीजों को मिली नि:शुल्क दवा
लखीमपुरखीरी, मई 18 -- गोला गोकर्णनाथ। तहसील क्षेत्र के ग्राम अल्लागंज में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुमंत कुमार के निर्देशन में आयुष आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जलालपुर की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. निधि वर्मा, फार्मासिस्ट अजीत कुमार सिंह द्वारा किया गया।शिविर में लगभग 54 मरीजों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। डॉ. निधि वर्मा ने बताया कि शिविर में खांसी, दमा, अस्थमा, पीलिया, दाद खाज खुजली और महिलाओं से संबंधित बीमारियों की नि:शुल्क जांच की गई। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक परामर्श के साथ दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रहे हैं। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.