गंगापार, अप्रैल 9 -- ग्राम पंचायत कचरी में नौ अप्रैल 2026 को प्रयागराज समाज उत्थान समिति के तत्वावधान में प्रबंधक डॉ. कुलभूषण सिंह पटेल के नेतृत्व में फार्मर रजिस्ट्री व वरासत शिविर आयोजित हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपने कार्य कराए। शाम 5 बजे तक 22 वरासत और 30 फार्मर रजिस्ट्री के मामले निस्तारित किए गए। कार्यक्रम में तहसीलदार राजेश पाल, कृषि विभाग से प्रमोद, हल्का लेखपाल शेष कुमार व प्राविधिक सहायक संदीप पटेल मौजूद रहे। इस दौरान अमर बहादुर पटेल, पूजा प्रजापति, राजेंद्र पटेल (कोटेदार), लालबाबू पटेल, विनय कुमार पटेल, दल बहादुर पटेल, पन्नालाल, रणविजय पटेल व गोरेलाल सहित कई ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...