मुरादाबाद, फरवरी 17 -- एशियन विवेकानंद सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रांगण में विनोद खन्ना की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर 157वां निशुल्क सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र जांच, दंत परीक्षण, ईएनटी, कैंसर जांच एवं पैप स्मीयर जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ स्व. विनोद खन्ना की पत्नी सुमन खन्ना ने प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। शिविर में कुल 244 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इनमें से 51 मरीजों को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जबकि 96 मरीजों को निःशुल्क चश्मा वितरण के लिए चयनित किया गया। ट्रस्टी जेपी सिंह ने स्व. विनोद खन्ना जी के जीवन, उनके सामाजिक योगदान एवं दो दशकों से अधिक समय तक ट्रस्ट के माध्यम से किए गए जनसेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ट्रस्ट के संयुक्त सचिव शैलेश खन्ना,...