बदायूं, सितम्बर 2 -- बिल्सी। सीएचसी परप्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र की 47 से अधिक गर्भवती महिलाओं ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जयश्री शर्मा ने गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें गर्भावस्था के दौरान खान-पान, नियमित जांच और स्वस्थ रहने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। शिविर में सुमन शर्मा, शशिवाला समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...