रुडकी, मार्च 15 -- शेखपुरी के शिव शक्ति हॉस्पिटल में हरिद्वार ब्लड बैंक की तरफ से निशुल्क रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। हॉस्पिटल के संचालक चौधरी सुंदर सिंह ने शिविर की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हमारे मनुष्य होने की सबसे पहली जरुरत मानवता है। इसलिए हमें अपने ही नहीं बल्कि दूसरों के लिए भी काम करना चाहिए। शिविर में कुल 42 यूनिट रक्त इकट्ठा की गई। शिविर आयोजित करने में डॉ. बलबीर सिंह सैनी, डॉ. प्रभा शर्मा, अनिल रिंकू, कौशिंदर, जयप्रकाश, अमन चौधरी, सर्वेश देवी, अंजलि, सौरभ, अंकित कुमार ने भी सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.