सहारनपुर, मई 1 -- नकुड़, संवाददाता। विवेक चौहान मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में महिला व पुरुष रक्तदाताओं ने 41 यूनिट रक्तदान किया। गुरुवार को गांव ककराला स्थित चौहान हेल्थ केयर में आयोजित शिविर का सलुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नरेश सैनी व सपा नेता कार्तिकेय राणा ने किया। पूर्व विधायक ने कहा कि रक्तदान करना दुनिया मे सबसे पुण्य कर्म है। सपा नेता कार्तिकेय राणा ने कहा कि रक्तदान करना व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए अति उत्तम होता है और रक्तदाता को इस पुनीत कार्य का फल भी ईश्वर अवश्य देते हैं। पूर्व विधायक व सपा नेता ने स्वर्गीय विवेक चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर ट्रस्ट व आयोजकों की प्रशंसा की। आयोजक देवेंद्र चौहान ने आमंत्रित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। शिविर में किसान ने...