साहिबगंज, फरवरी 27 -- राजमहल, प्रतिनिधि। मालदा रेलवे हॉस्पिटल की ओर से राजमहल स्टेशन परिसर में गुरुवार को स्पेशल वैलनेस हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। मौके पर एसीएमएस डॉ सुरजीत भट्टाचार्य व डॉ सप्तसी दास ने राजमहल स्टेशन में कार्यरत 40 रेलकर्मी, पदाधिकारी व उनके परिवार के सदस्यों का हेल्थ चेकअप किया । मौके पर डॉक्टर ने जरूरतमंद मरीज को दवा भी उपलब्ध कराया। स्टेशन प्रबंधक दिलीप कुमार साहा ने बताया कि मालदा रेलवे हॉस्पिटल की और से रेल कर्मियों व पदाधिकारियों का हेल्थ चेकअप किया गया। मौके पर एएसएम रुपक कुमार, बलराम पासवान, शंभू कुमार,अमित वर्मा, अशोक कुमार पासवान, ललिता देवी, कृष्णा देवी, कौशल कुमार, विनय पासवान, शोहेब मंडल ईसरायल शेख आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.