चाईबासा, जून 11 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं नगर परिषद चाईबासा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ट्रेड लाइसेंस नवीकरण एवं होल्डिंग टैक्स शिविर का बुधवार को समापन हुआ। शिविर में कुल Rs.4,33,000 का राजस्व संग्रह किया गया। शिविर के दौरान 52 नए ट्रेड लाइसेंस एवं रिन्यूअल किए गए तथा 128 लोगों ने अपना होल्डिंग एवं वाटर टैक्स एवं जमा किया। शिविर में नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष विकास शर्मा, कार्यपालक पदाधिकारी संतोषीनी मुर्मू, टैक्स कलेक्टर मनमोहन सिंह, अभिषेक कुमार एवं श्रीकांत का सक्रिय सहयोग मिला। चैंबर के के अध्यक्ष निरंजन अग्रवाल ने ने कहा कि इस प्रकार के जनहितकारी शिविरों से व्यापारियों एवं नागरिकों को काफी सुविधा मिलती है तथा राजस्व संग्रह में भी वृद्धि होती है। यह भी पढ़ें...