बाराबंकी, मई 12 -- त्रिवेदीगंज। विकास खंड त्रिवेदीगंज में दिव्यांग कल्याण सशक्तजन विभाग द्वारा मंगलवार को आयोजित किये गये शिविर में 39 लोगों का पंजीकरण किया गया। जिसमें 37 लाभार्थियों ने ट्राई साइकिल में और दो लाभार्थियों का व्हीलचेयर का पंजीकरण कराया। इन उपकरणों से लाभार्थियों को आने-जाने में आसानी मिलेगी। यह अभियान पूरे दिन ब्लॉक परिसर में चलता रहा। जिससे किसी का पंजीकरण छूटे ना सभी लाभार्थियों ने अपना-अपना पंजीकरण कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...