घाटशिला, दिसम्बर 29 -- मुसाबनी, संवाददाता। द लिली फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में रविवार को जीसीजेडी उच्च विद्यालय मुसाबनी में एक दिवसीय मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस शिविर में 350 मरीजों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई एवं आवश्यकता अनुसार डॉक्टर के सलाह पर सभी मरीजों को दवा दी गई। 100 से अधिक मरीजों ने आंख की जांच कराई जिनमें 77 से अधिक मरीजों को नि:शुल्क चश्मा प्रदान किया जाएगा। चश्मा वितरण के लिए अलग से कैम्प लगाए जाएंगे। शिविर में लगभग 80 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया। शिविर के आयोजन में रोडस एवं ज्योति किरण फाउंडेशन का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में लिली फाउंडेशन के सचिव अरूप चौधरी, सदस्य सुभाशीष टैगोर एवं बबलू बेसरा, र...