मेरठ, दिसम्बर 22 -- रोहटा। विकास खंड के गांव रासना में रविवार को जेपी हॉस्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर लगा। इसमें चिकित्सकों ने सैकड़ों मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरित की। शिविर में 342 मरीजों ने पंजीकरण कराया गया। मेरठ के जेपी हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम ने रविवार को रासना गांव में डॉ. नासिर अली के निवास पर आयोजित शिविर में बुखार, खांसी, दमा, एलर्जी, दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। हॉस्पिटल संचालक फिजिशियन डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि वह समाजसेवा में प्रत्येक रविवार को देहात क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगा रहे हैं। इस दौरान डॉ. आकांशा शर्मा, डॉ. अनुराग, राशिद खां, प्रधान अमरीश त्यागी, कपिल शर्मा, रविदत्त त्यागी, पवन शर्मा, बिट्टू, अरविंद आदि रहे। फोटो : रासना गांव में स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक, सौ. अस्पता...