दरभंगा, फरवरी 21 -- दरभंगा। राजकुमार शुभेश्वर सिंह की 80वीं जयंती शुक्रवार को श्रद्धा और सेवा के संकल्प के साथ महाराजा कामेश्वर सिंह मेमोरियल अस्पताल में मनाई गई। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में भव्य कार्यक्रम हुआ। वहां समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजली दी। कार्यक्रम की शुरुआत राजकुमार शुभेश्वर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। मुख्य अतिथि प्रख्यात शिक्षाविद व पूर्व विभागाध्यक्ष (अंग्रेजी) डॉ. हेमपति झा, प्रो. कैलाश मिश्रा, डॉ. मित्रनाथ झा, डॉ. दिनेश सिंह, आरके दत्ता, दिनेश राय व प्रो. गोपाल झा थे। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि वे न केवल राज परिवार के सदस्य थे, बल्कि ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने सदैव समाज के कल्याण और मिथिला की संस्कृति के संरक्षण की चिंता की। 22 मार्च राजकुमार शुभेश्वर सिंह के निधन ...