शिविर में 33 आवेदनों में से 22 का हुआ निपटारा
आदित्यपुर, मई 16 -- आदित्यपुर। जेबीवीएनएल के आदित्यपुर थाना के पास शुक्रवार को आदित्यपुर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल परिसर में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण सह उपभोक्ता जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें विभाग के ईई संदीप कुमार पासवान, एई दिनेश्वर महतो और जेई शनि बानरा की देखरेख में शिविर में मिले 33 आवेदनों में से 22 का निपटारा उसी समय कर दिया गया। इनमें आरसी-डीसी अपडेट, मोबाइल नंबर अपडेट, बिल में सुधार, मीटर बदलने, नया कनेक्शन व नाम में परिवर्तन के मामले शामिल थे। साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की भी जानकारी लोगों को दी गई। इसमें प्रतिमाह तीन सौ यूनिट तक मुफ्त बिजली और 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिलती है। यह भी पढ़ें- बिजली बिल की टेंशन छोड़ो-सूरज से नाता जोड़ो, नुक्कड़ नाटक से दी जानकारी यह भी पढ़ें- 45 मामले शिविर में आए, 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.