फरीदाबाद, मई 4 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। गांव पन्हेड़ा खुर्द के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को नेत्र जांच शिविर लगाया गया। यह आयोजन ग्रामीण युवा विकास समिति के तत्वाधान आई केयर आई हॉस्पिटल नोएडा और टीकम शाह कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। समिति महासचिव रघुनाथ शास्त्री ने बताया शिविर में 326 मरीजों ने आंखों की जांच कराई तथा मोतियाबिंद के 12 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इसके अलावा मरीजों को दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रणवीर चौधरी का समिति अध्यक्ष डीके शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि जेपी शर्मा और समिति सदस्यों ने पगड़ी बांधकर उनका स्वागत किया। रणवीर चौधरी ने नर सेवा नारायण सेवा का नारा देते हुए समिति के कार्यों की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...