अंबेडकर नगर, अप्रैल 3 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। सामाजिक संस्था फलाहे मिल्लत पुरानी बाजार के तत्वावधान में बावली चौक पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 31 युवाओं ने रक्तदान किया। संस्था के संरक्षक हर्ष सिंह के जन्मदिन पर आयोजित शिविर में पंजीकृत किए गए 35 लोगों में से 31 ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन बाबा विश्वनाथ हास्पिटल के संचालक डॉ आरके वर्मा ने किया। इस मौके पर मेमारे मिल्लत इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष रेहान बरकाती, जाहिद सुहेल, दिव्यांग नीलेश यादव, डॉ शशिभूषण, विजय विश्वकर्मा, महामाया राजकीय मेडिकल कालेज की ब्लड बैंक टीम मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...