बदायूं, दिसम्बर 11 -- बिल्सी। सीएचसी पर नसबंदी शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिले की एफआरएचएस टीम के चिकित्सकों की देखरेख में लेप्रोस्कोपिक विधि से 31 महिलाओं की नसबंदी की गई। मेडिकल टीम ने 40 महिलाओं का पंजीकरण के बाद लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच की और प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी। इसके बाद सुरक्षित तरीके से सभी 31 महिलाओं की लेप्रोस्कोपिक विधि से नसबंदी कराई गई। चिकित्साधीक्षक डॉ.अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. कादरा सुल्ताना, अमर वर्मा, अरविंद, दीपमाला, मनीषा, कुसुमलता, नीतू शर्मा, शशिवाला आदि शामिल रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...