पीलीभीत, मई 11 -- पीलीभीत। सामाजिक संस्था नेचर केयर ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को स्टेडियम रोड स्थित एक ब्लड बैंक में सामूहिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान से जीवन बचाएं, तुलसी रोपण से प्रकृति सजाएं थीम पर आयोजित शिविर में 30 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- मदर्स डे पर 15 यूनिट हुआ रक्तदानशिविर का शुभारंभ शिविर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य एवं जीवनरेखा ब्लड बैंक की डायरेक्टर डॉ. नीलमा अग्रवाल ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह एवं निशक्तजन सेवा संस्थान के अध्यक्ष अमृतलाल भी मौजूद रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे आयोजनों की सराहना की। रक्तदान शिविर में आदेश चौहान, वंश आनंद, डॉ. ग...