घाटशिला, जुलाई 19 -- घाटशिला। घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में शनिवार को विद्यालय के एक्टिविटी हॉल में प्रातः 8 बजे से एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से नेत्र जांच कराई। शिविर का संचालन कोलकाता के गोपाल भवन से आए प्रतिष्ठित नेत्र विशेषज्ञों की टीम ने किया। शिविर के दौरान 208 विद्यार्थियों एवं 77 शिक्षकों एवं कर्मचारियों सहित कुल 285 लोगों की नेत्र जांच की गई। इसके अलावा विद्यालय के निर्देशानुसार सभी वाहन चालकों की भी नेत्र जांच की गई। यह भी पढ़ें- Bokaro News: चिन्मय विद्यालय में मुफ्त नेत्र जांच शिविर, विद्यार्थियों को आंखों की देखभाल के प्रति किया जा...