अररिया, अप्रैल 12 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा 2026 के तहत शनिवार को प्रखंड के यूएचएस कबीर टोला सुंदरी व राजकीय मध्य विद्यालय कुआड़ी में नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर व जागरुकता अभियान चलाया गया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ सुमीत केसरी व डॉ विकास केशरी व उनके टीम के द्वारा लगभग 250 लोगों का स्वास्थ्य जांच, परामर्श और दवा का वितरण किया गया। इसके साथ ही कटे फटे तालु वाले बच्चों के ऑपरेशन के लिए रजिस्ट्रेशन किए गए। मौके पर पूर्व मुखिया राकेश विश्वास, शिक्षक संजय शर्मा, मो हैदर, चन्द्र देव पासवान, श्याम राम, तेजस्वी कुमार तिवारी, आकाश कुमार पाण्डेय, विकास कुमार सिंह, विश्व नाथ यादव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...