चाईबासा, जून 19 -- चाईबासा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा मौहम्मद शाकिर एवं सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में टाटा स्टील मल्टिस्किल ट्रेनिंग सेंटर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम सह आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर अधिकार मित्र रेणु देवी ने विद्यार्थियों को उनके मौलिक अधिकार व कर्तव्य के प्रति जागरूक किया। साथ ही सदर अस्पताल चाईबासा के सहयोग से 25 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...